फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, dc kinnaur visited, eklavya school nichar

Rampur Bushahar News: उपायुक्त किन्नौर ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल निचार का दौरा

Thu, 21 Mar 2024 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान प्रयोगशाला, छात्रावास, खेल मैदान और शिक्षक आवास का जल्द निर्माण करवाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के विद्यार्थियों को बेहतर, व्यवस्थित और गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाने के उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित शर्मा ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के भावानगर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बेहतर शिक्षागत आधारभूत ढांचा, छात्रावास, खेल मैदान और शिक्षक आवास सहित अन्य कार्यों को चरणबद्ध तरीके से संपन्न करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एकलव्य आदर्श विद्यालय निचार के लिए राज्य से जनजातीय छात्र-छात्राएं छठी कक्षा के लिए 28 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और प्रवेश परीक्षा 28 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय की आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधीश ने विद्यालय में अधोसंरचना विकास पर बल दिया और विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना के निर्देश दिए। छात्र-छात्राओं के छात्रवासों के शीघ्र निर्माण, खेल मैदान, शिक्षक आवास, चाहरदीवारी और सीवरेज प्रणाली पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, जिससे शिक्षण संस्थान में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। एकलव्य विद्यालय की प्राचार्य गीतांजलि भूषण ने बैठक का संचालन किया और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से जिलाधीश को अवगत करवाया। इस मौके पर एसडीएम भावानगर विमला वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रमोद उप्रेति, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग दिनेश शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड टाशी नेगी और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed