फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, cycle, race, rampur

Rampur Bushahar News: आराध्य और रयान साइकिल दौड़ बने विजेता

Sun, 09 Jun 2024 08:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
दत्तनगर में 3 से 16 वर्ष के युवाओं ने दिखाया दमखम, विजेता प्रतिभागियों को नगद राशि और पदक से नवाजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दत्तनगर में पहाड़ी पैडलर्स संस्था की ओर से आयोजित साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने खूब दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 3 से 16 वर्ष के उम्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दत्तनगर स्कूल के मैदान में रविवार को साइकिल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहाड़ी पेडलर्स की ओर से कुसुम स्पाइन एवं न्यूरो रिहेबलिटेशन सेंटर दिल्ली के सौजन्य से नशामुक्त समाज निर्माण के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहाड़ी पैडलर्स के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र नहाटा, सचिव अनिल शोंखला और निदेशक कुसुम स्पाइन एवं न्यूरो रिहेबलिटेशन सेंटर दिल्ली डॉ. विक्रम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने जीत हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं अन्य प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र से सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। 3 से 5 वर्ष उम्र के वर्ग में आराध्या ने पहले स्थान हासिल किया जबकि 6 से 9 वर्ष छात्र की उम्र में रयान प्रथम, गर्व द्वितीय, लवेश नेगी तृतीय, छात्रा वर्ग में अनवी ने पहला, आयरा ने द्वितीय, 10 से 12 वर्ष के छात्र वर्ग में सुयान प्रथम, शिवांश ठाकुर द्वितीय, नीरव तृतीय, वहीं छात्रा वर्ग में लावण्या ने पहला स्थान हासिल किया जबकि नव्या दूसरे स्थान पर रहीं। 13 से 16 वर्ष की उम्र के छात्र वर्ग में नितिन प्रथम, उदय द्वितीय और समर्थ तृतीय, छात्रा वर्ग में विजय लक्ष्मी ने पहला और युक्ति ने दूसरा स्थान पाया। पहाड़ी पेडलर्स की ओर से आयोजित साइकिल प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल के बच्चों को साइकलिंग के प्रति प्रोत्साहित करना और हिमाचल को नशा मुक्त करने का संदेश देना है। इस आयोजन में आशीष शेरपा जो कि साइकिल प्रतियोगिता में राष्ट्रीय चैपिंयनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट हैं और विदेश में भी भारत का प्रतिनिधित्व करते है, ने भी शिरकत की। उन्होंने देश और विदेश के साइकलिंग के अनुभवों को बच्चों के साथ साझा किया। उन्होंने युवाओं को इस तरह के आयोजनों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed