{"_id":"652e6dbdd1fe2847d70751e8","slug":"rampur-news-cultural-shrishri-durga-pooja-mahotsav-celebration-jhakari-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-6968-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 20 से झाकड़ी परियोजना मैदान में शुरू होगा श्रीश्री दुर्गा पूजा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 20 से झाकड़ी परियोजना मैदान में शुरू होगा श्रीश्री दुर्गा पूजा महोत्सव
विज्ञापन
24 को होगा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन, होगी भव्य आतिशबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हर वर्ष की भांति शारदीय नवरात्र पर एसजेवीएन इंम्पलाई कल्चरल कमेटी, झाकड़ी के तत्वाधान में एनजेएचपीएस मैदान झाकड़ी में श्रीश्री दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। श्रीश्री दुर्गा पूजा महोत्सव 20 अक्तूबर को महाषष्ठी की संध्या 6:30 बजे कल्पारंभ पूजन एवं बोधन से प्रारंभ होगा। इसके बाद देवी मां और देवगणों की मूर्तियां स्थापित होंगी। इसी अनुक्रम में 21 अक्तूबर महासप्तमी के दिन चंडीपाठ भी शुरू होगा। इसकी पूर्णाहुति व हवन 23 अक्तूबर महानवमी के दिन होगा। 22 अक्तूबर महाअष्टमी के दिन शाम 4:54 से 5:42 तक संधि पूजा का आयोजन होगा। इसमें क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए लोग विशेषकर महिलाएं मां के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मनोकामना करेंगी। 24 अक्तूबर महादशमी के दिन सुबह 7:30 बजे दधिकर्म पूजा, दर्पण विसर्जन और सिंदूर उत्सव के उपरांत पवित्र मूर्तियों का विसर्जन दोपहर 2:00 बजे किया जाएगा और सांय 6:30 बजे श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच सांकेतिक युद्ध के वातावरण में रावण का वध, तदोपरांत कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन और भव्य आतिशबाजी की जाएगी। पूजन परिपाटी के अनुसार 28 अक्तूबर शनिवार को शाम 8:00 बजे श्रीश्री लक्ष्मी पूजा और पुष्पांजलि का आयोजन कर श्रीश्री दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न होगा। परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर एनजेएचपीएस मैदान झाकड़ी में होने वाले पांच दिवसीय समारोह में परिवारजनों और मित्रों सहित शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें और जीवन को सफल बनाएं।