फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, cultural, school, student unde-14

Rampur Bushahar News: रामपुर में प्रदेश की 350 छात्राएं करेगी प्रतिभा का प्रदर्शन

Tue, 07 Nov 2023 03:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर किया अंडर-़14 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन


विधायक नंदलाल विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को करेंगे सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पद्म छात्र स्कूल में मंगलवार से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अंडर-14 छात्रा वर्ग की राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ। एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने दो दिवसीय प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और मुख्यातिथि ने दीप प्रज्जवलित कर छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। दो दिनों तक चलने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 12 जिलों से आईं 350 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में भाषण, एकल गान, समूह गान, एकांकी, शास्त्रीय संगीत और लोकनृत्य की प्रतियोगिताएं होंगी। एसडीएम रामपुर ने स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊना की छात्राओं के कार्यक्रम के साथ हुआ। हालांकि दोपहर बाद कई घंटे तक बिजली गुल होने के कारण मुकाबले रुक गए और दर्शकों को भी निराश होना पड़ा। शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्थानीय विधायक नंद लाल बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। बुधवार को प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर पद्म छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता सहित 12 जिलों के खेल प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed