{"_id":"64a4556d3fb5e7e3230a9046","slug":"rampur-news-crime-news-fire-gouse-three-shop-brunt-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-2215-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चिड़गांव के सुंदा भौंडा में आग से एक मकान समेत तीन दुकानें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चिड़गांव के सुंदा भौंडा में आग से एक मकान समेत तीन दुकानें जलीं
विज्ञापन
रोहडू। नगर पंचायत चिड़गांव के तहत भोंडा गांव में विकास खंड अधिकारी कार्यालय के समीप एक रिहायशी मकान में सोमवार देर रात आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं आग लगने से घर के साथ की तीन दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात राजा राम पुत्र रामु निवासी सुंधा के रिहायशी मकान से अचानक आग लग गई। घर लकड़ी का होने के कारण आग कुछ समय में चारों ओर फैल गई। इस दौरान लोगों ने आग पर काबू पाने का हर संभव प्रयास किया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग चिड़गांव से सहित कुछ ही समय में मौके पर पहुंची। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पाया लिया।
इससे आसपास के घरों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में एक मकान पूरी तरह से राख हो गया तो वहीं तीन दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में राजा राम के साथ तीन अन्य दुकानदारों को भी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन की टीम ने घटना स्थल का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर कार्यालय कानूनगो ने मौके पर पहुंचकर फौरी राहत के रूप में मकान मालिक को 10,000 रुपये और दुकानदार प्यारे लाल, गोपाल, जोगिंद्र सिंह को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है।