{"_id":"6577ee49c2b57b60c8072ff9","slug":"rampur-news-crime-news-dalana-theog-car-accident-one-died-rampur-hp-news-c-19-1-sml1017-272849-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग के डालाना में कार खाई में गिरी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग के डालाना में कार खाई में गिरी महिला की मौत
विज्ञापन
दो सौ मीटर खाई में गिरी कार, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर)। ठियोग में एक कार के खाई में गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब महिला कार में अकेली बैठी हुई थी। इसी बीच किसी कारणवश कार करीब 200 मीटर खाई में जा गिरी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रामा नंद शर्मा निवासी गांव शाइनल, बड़ोग तहसील ठियोग शिमला ने बताया कि 10-12-2023 की सुबह करीब 10.15 बजे वह और उनके चाचा नरेश कुमार और चाची रेखा शर्मा अमर चंद के घर गए थे। इस दौरान चाचा अमर चंद गाड़ी चला रहे थे। उन्होंने डालाना गांव में सड़क के किनारे हैंडब्रेक लगाकर कार सुरक्षित खड़ी कर दी। इस दौरान रेखा शर्मा पत्नी नरेश कुमार निवासी गांव शानेल बैठी रही जबकि वह और उनके चाचा नरेश कुमार अमर चंद के घर चले गए। यहां उन्होंने कुछ समय बिताया। करीब 11.30 बजे जव वे वापस आए तो उन्होंने देखा कि कार उस स्थान पर खड़ी नहीं थी, जहां उन्होंने खड़ी की थी। जब उन्होंने सड़क के नीचे कार की जांच की तो पाया कि कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गिरी हुई थी। उन्होंने देखा कि कार के बाहर चाची रेखा शर्मा घायल अवस्था में गिरी हुई थी। उन्होंने और चाचा नरेश कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से चाची को उठाया और सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद निजी वाहन में उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लेकर आए लेकिन यहां डॉक्टरों ने रेखा शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।