फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, crime news, court news, imprisonment, chitta, case

Rampur Bushahar News: चिट्टे के साथ पकड़े दोषी को एक साल की सजा और 20,000 जुर्माने की सजा

Thu, 11 Jan 2024 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 05:37 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

16 जून 2019 को पुलिस ने नारकंडा में आरोपी को किया था गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चिट्टे के साथ पकड़े गए दोषी को अदालत ने एक साल की सजा और 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने वीरवार को यह अहम फैसला सुनाया। दोषी राजू चौहान (34), निवासी मधुवन, डाकघर भुट्टी, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला को पुलिस ने वर्ष 2019 में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। फैसले की जानकारी देते हुए जिला उप न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि 16 जून 2019 को पुलिस पार्टी गश्त पर रवाना थी। इसी बीच शाम 6:15 बजे एक जीप गाड़ी नारकंडा की ओर से आ रही थी। पुलिस ने उसे रूटीन तलाशी के लिए रोका और गाड़ी के दस्तावेज मांगे। पुलिस पूछताछ में चालक घबरा गया। इससे पुलिस को उस पर संदेह हुआ। इस बीच वहां पर एक अन्य व्यक्ति हितेंद्र कौशल मौके पर आया। पुलिस ने उसके सामने गाड़ी की तलाशी ली, तो डैशबोर्ड में एक सिगरेट के पैकेट से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस थाना कुमारसैन में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग का अन्वेषण एएसआई देवराज ने अमल में लाई। ट्रायल के दौरान अदालत में 14 गवाहों के साक्ष्य दर्ज किए गए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने दोषी को एक साल की कैद और 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। सरकार की ओर से मुकदमे की पैरवी जिला उप न्यायवादी कमल चंदेल और केएस जरयाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed