फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, crime news, accident, news, one person died,

Rampur Bushahar News: नेरवा के नेवटी में टिपर दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत

Mon, 18 Sep 2023 06:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 06:29 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी कार, अस्पताल पहुंचाने पर भी नहीं बच सकी जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। चौपाल-नेरवा मुख्य मार्ग पर नेवटी के पास रविवार देर रात एक टिपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश ब्रागटा पुत्र मंगत राम निवासी गांव खगना (नौहरा) डाकघर खगना, तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार टिपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खड्ड में गिरा। नेरवा पुलिस रात को ही सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल युवक को पानी से निकल कर सिविल अस्पताल नेरवा पहुंचाया गया लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम चौपाल नारायण चौहान ने कहा कि मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स
सड़क पर क्रैश बेरियर, पैरापिट होते बच जाती जान

सड़को पर पैरापिट और क्रैश बैरियर नहीं होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। उपरोक्त स्थान पर इससे पहले भी तीन अलग-अलग हादसों में छह लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग यहां पर पैरापिट और क्रैश बैरियर लगाने के लिए पहल नहीं कर रहा है। वहीं नेरवा के लिए पेयजल आपूर्ति वाली खादर पेयजल योजना के मोटे मोटे पाइप भी सड़क के किनारे बिछाए गई हैं जोकि हादसे का कारण बन रही है। हादसे की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टिपर पाइप पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने इस स्थान पर सड़क को चौड़ा कर क्रैश बैरियर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed