{"_id":"660459ac69d7c0e6880c1f1c","slug":"rampur-news-crime-news-aani-news-bhadrash-murder-nepali-person-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113929-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भद्राश में पीट-पीटकर मार डाला व्यक्ति, हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भद्राश में पीट-पीटकर मार डाला व्यक्ति, हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
होली की रात मामूली कहासुनी के बाद मारपीट तक पहुंच गया मामला, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दत्तनगर पंचायत के भद्राश में नेपाली मूल के व्यक्ति को उसके ही साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान आरोपियों ने राजिंदरा निवासी नेपाल को बुरी तरह से पीट डाला। इसके बाद उसे लोग खनेरी अस्पताल लेकर गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक मामला होली की रात का है जब भद्राश में नेपाली मूल के कुछ लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान कहासुनी से बात मारपीट तक पहुंच गई। इसमें राजेंदरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि नेपाली मूल के दो या तीन लोगों ने राजिंदरा के साथ मारपीट को अंजाम दिया है।
मारपीट करने वालों में दो या तीन लोग हो सकते हैं, जो मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस संबंध में नजदीक के पुलिस चौकियों और थानों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।