फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, cricket, sports, karsog team win

Rampur Bushahar News: प्रिंस इलेवन ब्लसिंडी करसोग ने जीता रॉयल क्रिकेट कप

Sat, 23 Mar 2024 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। आनी खेल मैदान में आयोजित रॉयल क्रिकेट कप का खिताब प्रिंस इलेवन ब्लसिंडी करसोग के नाम पर रहा है। प्रतियोगिता में 128 टीमों ने भाग लिया। यूथ क्लब के अध्यक्ष संदीप ठाकुर शेट्टी ने बताया की रॉयल कप का फाइनल मैच मस्त बॉयज मोगड़ा शिमला और प्रिंस बॉयज ब्लसिंडी करसोग टीम के बीच खेला गया। इसमें पहले खेलते हुए प्रिंस इलेवन ब्लसिंडी करसोग टीम ने 7 विकेट खाकर 10 ओवरों में 169 रन बनाए। इसके जवाब में मस्त बॉयज मोगड़ा टीम 10 ओवरों में 158 रन ही बना सकी। रॉयल कप प्रिंस इलेवन ब्लसिंडी टीम ने जीता। फाइनल मैच में मैन ऑफ दी मैच रंजीत कुमार चुने गए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि स्वतंत्र कुमार मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की गांव का युवा खिलाड़ी बन चुका है, जैसी जिम्मेवारी युवाओं की देश और समाज के लिए है। ऐसे ही खेलों को बढ़ावा देना युवाओं की पसंद बन रहा है। उन्होंने सभी विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब सूरज ठाकुर दिया गया। श्रेष्ठ विकेट कीपर मोगड़ा प्रकाश, लक्की श्रेष्ठ गेंदबाज सहित बॉबी और मोगड़ा टीम के कप्तान कुश ठाकुर को पुरस्कृत किया गया। मुख्यातिथि स्वतंत्र कुमार शर्मा ने यूथ क्लब को 21,000 रुपये दिए। महिला मंडल धार की सांस्कृतिक दल को 13,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। इस मौके पर हीरा सिंह, गौरव मल्होत्रा, प्रधान लाल सिंह, क्लब के प्रधान संदीप ठाकुर,संजय ठाकुर, विजु सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed