फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, cricket, brazil, tiger, win, trophy,

Rampur Bushahar News: ब्लैक पैंथर कलेडा को शिकस्त देकर ब्राजील टाइगर शिकारी बने विजेता

Sun, 28 Jan 2024 04:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्यातिथि प्रो. अनिल वर्मा ने विजेता टीम को नवाजा, सूरज कायथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, सुभाष चुने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की नोग वैली के जगूणी में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर ब्राजील टाइगर शिकारी की टीम ने कब्जा जमाया। स्पर्धा में खिताबी मुकाबला ब्लैक पैंथर कलेडा और ब्राजील टाइगर शिकारी के बीच खेला गया। इसमें ब्लैक पैंथर कलेडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। ब्राजील टाइगर शिकारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों का लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम के सामने रखा लेकिन जवाबी पारी खेलने उतरी ब्लैक पैंथर कलेडा की टीम 90 रनों पर ढेर हो गई। ब्लैक पैंथर कलेडा के सूरज कायथ को शानदार प्रदर्शन करने पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। प्रतियोगिता में ब्राजील टाइगर शिकारी के सुभाष जोशी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, ब्राजील टाइगर शिकारी के कैलाश मेहता को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और ब्लैक पैंथर कलेडा के सूरज कायथ को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर चुना गया। समापन समारोह में समाजसेवी प्रो. अनिल वर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम को 55,000 नगद राशि, ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 22 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में महिला मंडल जगूणी की महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। समारोह में मुख्यातिथि ने आयोजकों को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति को इसी प्रकार बढ़ावा मिलते रहना चाहिए, जिससे मेलजोल और प्रेम में बढ़ोतरी हो। इसके साथ ही नशामुक्त समाज का निर्माण हो सके। इस मौके पर प्रो. सतपाल खूंद, कैलाश मेहता, लीला दत्त जोशी, राकेश जोशी, कलम जोशी, सुनील बंसल, शेर सिंह जोशी, पीएल जोशी, सेवाराम और महेंद्र जोशी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed