फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, court road, videning work, rohru,

Rampur Bushahar News: लाखों खर्च करने के बाद भी रोहडू बाजार में सड़क चौड़ा करने का कार्य अधूरा

Wed, 08 Nov 2023 07:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। हाटकोटी मुख्य मार्ग पर रोहडू बाजार में कोर्ट रोड के समीप तंग सड़क को चौड़ा करने के नाम पर लोक निर्माण विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर दिए लेकिन इसका कार्य आज भी अधूरा, इस वजह से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी इस बात की है कि लोक निर्माण विभाग ने बाजार में तंग सड़क को चौड़ा करने के नाम पर कई लोगों की दुकानों और भवनों को तोड़ने का काम जारी है। वहीं दूसरी ओर सड़क को चौड़ा करने के लिए निर्मित डंगे का कार्य अधूरा है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। न्यायालय परिसर रोहड़ू के साथ हाटकोटी-शिमला मार्ग पर तंग सड़क को चौड़ा करने के लिए करीब दो साल पहले लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू किया। यहां आधा डंगा तैयार किया और इससे बाद आगे के डंगे के निर्माण के लिए बुनियाद खोदकर खाई तैयार करके काम बंद कर दिया गया। दो साल से रोहडू मेले के दौरान खतरे को देखते हुए उपमंडल प्रशासन लोक निर्माण विभाग के साथ बैठकों और पत्राचार के माध्यम से इस काम को पूरा करवाने का आग्रह कर चुका है। हर बाद प्रशासन को जवाब मिलता रहा कि डंगे के लिए भूमि संबंधित विवाद के कारण कार्य रोका गया और शीघ्र शुरू किया जाएगा। लोगों ने सवाल उठाए कि अगर भूमि विभाग की नहीं थी तो डंगा लगाने को की टेंडर प्रक्रिया पूरी कैसे की गई। अब भूमि का विवाद शुरू हुआ तो दो साल से इसकी निशानदेही और स्थायी समाधान क्यों नहीं निकाला गया। बताया जा रहा है कि विभाग प्रभावशाली व्यक्ति के दबाव में आकर कार्य को लटकाने का प्रयास कर रहा है। सड़क से सैंकड़ों वाहनों की हर रोज आवाजाही रहती है। सड़क से हर दिन सैकड़ों लोग मुख्य बस स्टैंड के लिए पैदल आवाजाजी करते हैं। मार्ग तंग होने के कारण उपरोक्त स्थान पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं जाम लगने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। इस स्थान से लोक निर्माण विभाग रोहड़ू मंडल का कार्यालय महज पांच सौ मीटर की दूरी पर है। ऐसे में हर दिन विभाग की ओर से हो रही अनदेजी को लेकर लोगों में भारी रोष है।

कोट्स
ठेकेदार से डंगे लगाने का काम काफी साल पहले शुरू करवाया गया था। इसके बाद भूमि विवाद के कारण काम रोका गया। कल से इस काम को पूरा करने की प्राथमिकता के साथ पहल की जा रही है।
विज्ञापन

सतीश ठाकुर, एसडीओ, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed