फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur news, congress, secretary, statement,

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना से लाखों महिलाएं होंगी लाभान्वित : युल्लाम

Thu, 07 Mar 2024 04:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश में वित्तीय संकट के बावजूद भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सेनापति की तरह बागडोर संभाल रहे हैं। मुख्यमंत्री महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव एवं नाथपा पंचायत प्रधान आरपी नेगी युल्लाम ने प्रेस को जारी बयान में यह बात कही। युल्लाम ने कहा कि मुख्यमंत्री की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि की घोषणा से प्रदेश की लाखों बहनें, जिनकी उम्र 18 साल वर्ष से अधिक हैं, लाभान्वित होंगी। सरकार ने महिलाओं को प्रत्येक माह 1,500 रुपये देने की घोषणा की है। सुक्खू सरकार अपने हर वादे को पूरा कर रही है। यह योजना प्रत्येक माता और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस हर कदम पर सरकार और मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed