{"_id":"65f2df99584065d4af0571f5","slug":"rampur-news-cm-inaugurated-many-scheme-rampur-bushahar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-113429-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर विस क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर विस क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू
विज्ञापन
सराहन- भीमाकाली मंदिर में माता के दर्शन भी करेंगे मुख्यमंत्री, खनेरी अस्पताल को मिलेगी ट्रॉमा सेंटर की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रामपुर विधानसभा क्षेत्र का शुक्रवार को दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम विभिन्न विकासात्मक कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण करके लोगों को करोड़ों की सौगात देंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शिमला हवाई मार्ग से सबसे पहले नलाटी स्टेडियम में पहुंचेगे और यहां से भीमाकाली मंदिर सराहन बुशहर में माता के दर्शन के साथ पूजा-ठ करेंगे। इस दौरान वे सराहन से रामपुर तक करोड़ों की लागत से बने विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस योजनाओं में महात्मा गांधी ट्रॉमा सेंटर खनेरी, पीजी कॉलेज रामपुर बुशहर, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स दत्तगर, इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला के लैक्चर हॉल, मछाड़ा खड्ड-खनेवली से देवनगर, अड्डू से लेकर बगलती में पानी बदलने की योजना, गावनी-फांचा 9 किलोमीटर मार्ग का शिलान्यस, गौरा-बसाहरा मार्ग को चांदली तक बढ़ाने, सेनई से शांदल तक मार्ग शामिल रहेगा। इसके बाद कुमारसैन जाएंगे और बस स्टैंड का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।