{"_id":"65a66f4ebcc840c8870a826d","slug":"rampur-news-cleanness-drive-started-in-kinnaur-bjp-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-11067-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: माता हिरमा देवी मंदिर चौरा में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: माता हिरमा देवी मंदिर चौरा में चलाया सफाई अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। भाजपा किन्नौर ने सात दिवसीय स्वच्छता अभियान का शुभारंभ मंगलवार को किया। किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। भाजपा किन्नौर के प्रवक्ता सुशील मेहता ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंदिरों में स्वच्छता अभियान 16 से 22 तक चलाया जाएगा। इसको देखते हुए भाजपा किन्नौर ने भी चौरा गांव में माता हिरमा देवी के मंदिर से स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान सात दिनों तक किन्नौर जिले के विभिन्न स्थानों में चलाया जाएगा। इसमें पूर्व वन उपाध्यक्ष सूरत नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव हारा, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रपॉल, निचार मंडल अध्यक्ष मदन धनौरू और एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगत सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।