फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, chopla, bjp, deepak, panaik, elected, spokesmen

Rampur Bushahar News: चौपाल के दीपक पनाईक बने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता

Thu, 07 Dec 2023 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चौपाल(रोहड़ू)। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने हाईकमान के साथ चर्चा के बाद जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता एवं अन्य पदों पर पदाधिकारियों की तैनाती कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी है। नवगठित कार्यकारिणी में भाजपा के विभिन्न पदों पर रह चुके चौपाल विधानसभा क्षेत्र की चांजू पंचायत के जयगढ़ निवासी दीपक पनाईक को प्रदेश किसान मोर्चा का प्रवक्ता बनाया गया है। इससे पूर्व दीपक 2001 से 2003 तक जिला भाजपा युवा मोर्चा में सचिव एवं 2003 से 2006 तक उपाध्यक्ष, 2006 से 2010 चौपाल भाजपा मंडल सचिव एवं 2017 से 2022 तक प्रदेश सरकार की जिला योजना समिति एवं जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य के पद पर रहते हुए पार्टी के लिए कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष संजीव देष्टा और चौपाल के विधायक बलवीर सिंह वर्मा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed