{"_id":"6503433c6052eba2300d6ce4","slug":"rampur-news-chopal-news-sports-news-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-5467-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में चौपाल स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में चौपाल स्कूल बना विजेता
विज्ञापन
चौपाल में छात्रों की खंड स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान एसडीएम को समृति चिन्ह भेंट करते आयोजक
चौपाल (रोहड़ू)। उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में आयोजित अंडर-19 बॉयज टूर्नामेंट में मार्चपास्ट का खिताब चौपाल ने जीता है। वहीं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धबास दूसरे स्थान पर रहा। खंड स्तरीय प्रतियोगिता में 19 स्कूलों के 230 छात्र भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम चौपाल नारायण चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिस तरह दिमाग के उचित विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा के माध्यम से हम टीम भावना नहीं सीख सकते हैं लेकिन खेल से यह संभव है।
उन्होंने कहा कि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कई स्कूलों में शिक्षा पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है लेकिन खेलों पर नहीं। कुछ स्कूल तो ऐसे हैं, जहां खेल गतिविधियां सीमित ही होती हैं। ऐसे में अभिभावकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें अपने स्तर पर ही बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केवल राम चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर, कृष्ण शर्मा, योगेश अजटा, जितेंदर चौहान, सतपाल नेगी, विक्रांत शर्मा, दीप राम चौहान और परेड कमांडर आशा चौहान उपस्थित रहे।