{"_id":"64aaf4f649b771582002e999","slug":"rampur-news-chopal-news-house-fire-jodna-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-2451-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल के जोड़ना गांव में तीन मंजिला मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल के जोड़ना गांव में तीन मंजिला मकान जलकर राख
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत पुलबाहल क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोड़ना में बीती रात तीन मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। आग की घटना शनिवार रात पेश आई। मकान जलने से चार परिवार बेघर हो गए हैं। जानकारी अनुसार मकान में करीब 22 कमरे बने थे। इसमें चार भाईयों के परिवार अलग-अलग रहते थे।
शनिवार देर रात समय करीब एक बजे अचानक मकान में किसी कारणवश आग लग गई। परिवार के सदस्यों ने आग की भनक लगते मकान से बाहर निकले लेकिन मकान के भीतर रखखे समान को नहीं बचा पाए। घटना से करीब 80 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इस घर में रामलाल, रविंदर, राजेश और प्रमोद पुत्र बलिराम निवासी ग्राम कड़ाच, पुलबाहल तहसील चौपाल रहते थे।
पुलबाहल-थुंदल-जोड़ना सड़क भारी बारिश के कारण बंद होने से प्रशासन को राहत सामग्री पहुंचाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा ने कहा कि पटवारी पुलबाहल को नुकसान का जायजा लेने और घटना स्थल की रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा मौसम खुलने के बाद प्रभावितों को फौरी राहत दी जाएगी। अभी प्रभावितों को आसपास के घरों में रहने के लिए व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।