फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, children, science, congress, dps, jhakari, student, win many, events,

Rampur Bushahar News: बाल विज्ञान कांग्रेस में छाए दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के छात्र

Thu, 19 Oct 2023 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
विजेता प्रतिभागी अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद ने शिक्षा विभाग और नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के सौजन्य से झाकड़ी स्कूल में 31वीं वार्षिक बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया। बाल विज्ञान कांग्रेस में रामपुर क्षेत्र के 48 स्कूलों के 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और अपनी रचनात्मकता और नवाचारों का प्रदर्शन किया। इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल झाकड़ी के 16 विद्यार्थियों ने विज्ञान कांग्रेस में भाग लिया। स्कूल के विद्यार्थियों ने इसमें प्रमुख स्थान और पुरस्कार प्राप्त किए। गणितीय ओलंपियाड में शिवांश गुप्ता ने जूनियर सेक्शन में पहला स्थान, मनस्वनी शर्मा और देवांश ने साइंस क्विज में दूसरा स्थान, इसी तरह विज्ञान प्रश्नोत्तरी में वरिष्ठ वर्ग अक्षिता कपूर और अन्वेषा चौहान प्रथम स्थान पर रहे। सीनियर सेकेंडरी सेक्शन में हृदयिमा चाई और जूनियर सेक्शन में आराध्य प्रताप सिंह ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर सेक्शन में आयुष राणा ने साइंस एक्टिविटी कॉर्नर में तीसरा स्थान हासिल किया। अन्वी चौहान, शुभम शर्मा, प्रियांश, संचिता और अभिमन्यु सहित साइंस मॉडल टीम ने इनोवेटिव साइंस मॉडल से सभी को पछाड़ दिया और सभी स्कूलों में पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं को जीतने के लिए निश्चित रूप से छात्रों में सर्वोत्तम नवीनता और शोध आता है और उन्हें वैज्ञानिक मानसिकता, वैज्ञानिक के प्रति गहरा झुकाव बनाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed