फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, chade ram elected, 15/20 jan kalayan, samiti,

Rampur Bushahar News: चंदे राम को सौंपी जनकल्याण समिति 15/20 जोन की कमान

Sun, 17 Mar 2024 10:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
आठ पंचायतों की समस्याओं के निवारण और विकास को लेकर कार्य करेगी समिति
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रौ(रामपुर बुशहर)।
विकास खंड निरमंड के तहत आने वाले विभिन्न पंचायतों के विकास कार्यों और समस्याओं के निवारण को लेकर जन कल्याण समिति 15/20 का गठन किया गया है। रविवार को समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से चंदे राम को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। जन कल्याण समिति 15/20 की बैठक रविवार को बैंसी लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की कमान चंदे राम को सौंपी गई, वहीं तुलस राम को उपाध्यक्ष, मान दास वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमर सिंह सचिव, कीरत राम सहाय सचिव, यज्ञराम कोषाध्यक्ष और बैंसी लाल सलाहकार चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में बहादुर सिंह, श्याम दास, मान सिंह, प्रेम सिंह, गितम राम, उमाशरण, अश्वनी कुमार को शामिल किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष चंदे राम ने कहा कि यह समिति 15/20 क्षेत्र के तहत आने वाली बाड़ी, पोशना, तुनन, जगातखाना, ब्रौ, खरगा और धारा सरघा पंचायत के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। क्षेत्र की समस्याओं को सरकार और प्रशासन के समक्ष उठाएगी। इसके अलावा सामाजिक जागरूकता और विभिन्न सामाजिक कार्यों में समिति अहम भूमिका निभाएगी। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed