फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bushhar carnival, kuldeep sharma became carzy people

Rampur Bushahar News: नाटी किंग कुलदीप शर्मा के गीतों पर जमकर लगी नाटी

Thu, 28 Mar 2024 07:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:51 PM IST
विज्ञापन
बुशहर कार्निवल की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों से खूब जमाया रंग, विक्रमादित्य भी नाचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बुशहर कार्निवल की आखिरी सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़कर एक लोकगीत गाकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले अशोक पालसरा और बाल कृष्ण पाठक ने मनमोहक प्रस्तुतियों से खूब धमाल मचाया। कुलदीप शर्मा ने मंच संभालने के बाद मां सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने रंग रूप मिलना हमारा शिल्पा, टेंशन नहीं देने का, घुट घुट मारो सलाणा, रोहड़ू जाना, पाणी रे पाणी, ओ नीलीमा जैसे की प्रस्तुति से दर्शकों का खूब खूब मनोरंजन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी उनके साथ नाटी डाली। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि लोक निर्माण मंत्री एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य विशेष अतिथियों में सातवें वित्त आयोग के चेयरमैन एवं विधायक नंदलाल, जिला परिषद अध्यक्षा चंद्र प्रभा नेगी, जिला शिमला अध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण अतुल शर्मा, बीडीसी चेयरमैन अविनाश कायथ के अलावा पर्यटन विभाग चेयरमैन यशपाल सोनी भी मौजूद रहे। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आयोज के लिए बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एवं एनवायरमेंट संघ रामपुर टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि युवा टीम के प्रयास से ही फाग मेले में इतने बडे़ स्तर पर आयोजन करना संभव हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed