{"_id":"652fe9258ffa94d43c070f56","slug":"rampur-news-bus-service-stop-malkhun-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-7046-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तीन माह से मलखून-भलाड़ा मार्ग पर बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तीन माह से मलखून-भलाड़ा मार्ग पर बस सेवा ठप
विज्ञापन
लोगों को आवाजाही में झेलनी पड़ रही परेशानी, बस सुविधा जल्द बहाल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल राेहड़ू के अंतर्गत मलखून-भलाड़ा गांव के लिए पिछले तीन माह से एचआरटीसी बस सेवा बंद है। बस सेवा ठप होने से स्थानीय लोगों काे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में स्थानीय लोगों को छोटे वाहनों का भारी भरकम किराया चुकाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। कई बार तो ग्रामीणों को कई किलोमीटर पैदल चलकर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार एचआरटीसी प्रबंधन से भी लिखित रूप में बस सेवा को बहाल करने की मांग की है। इसके बावजूद अभी तक बस सेवा शुरू नहीं की गई है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। ग्राम पंचायत भलाड़ा की प्रधान बबीता चौहान ने बताया कि मलखून मार्ग पर डमनाली के पास बरसात के दौरान भूस्खलन हुआ है। मलखून गांव में बादल फटने का प्रभाव भी सबसे अधिक भलाड़ा पंचायत में ही हुआ है। भूस्खलन होने के बाद नुकसान का जायजा लेने के लिए विधायक रोहडू, चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग और लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौके पर आए। उन्होंने लोगों को सड़क को शीघ्र ही बड़े वाहनों के लिए बहाल करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद सड़क किसी तरह से छोटे वाहनों के लिए तो खोल दी गई लेकिन गांव के लोग अभी भी बस सुविधा से वंचित हैं। लोगों का कहना है कि बारिश होते ही यह सड़क छोटे वाहनों के लिए बंद हो जाती है। लोगों ने आग्रह किया कि मार्ग पर डमनाली के पास डंगा लगाकर बड़े वाहनों के लिए बहाल किया जाए। एचरटीसी प्रबंधक रोहड़ू राजिंद्र शर्मा ने बताया कि मलखून के लिए बस धारा से नहीं जा रही है। मलखून के लिए सड़क अभी भी खराब है। लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक एचआरटीसी को कोई क्लीयरेंस पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। क्लीयरेंस पत्र प्राप्त होते ही मलखून के लिए बस को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं एचरटीसी प्रबंधक रोहडू राजिंद्र शर्मा ने बताया कि मलखून के लिए बस धारा से नहीं जा रही है। मलखून के लिए सड़क अभी खराब है। लोक निर्माण विभाग की ओर से अभी तक एचआरटीसी को क्लीयरेंस पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र प्राप्त होते ही मलखून के लिए बस शुरू कर दी जाएगी।