फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bps, school, annual function.

Rampur Bushahar News: बीपीएस चौपाल में विद्यार्थियों ने नाटी पर मचाया धमाल

Mon, 23 Oct 2023 05:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चौपाल (रोहड़ू)। भारत पब्लिक स्कूल (बीपीएस) चौपाल में सोमवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह परमार युनिवर्सिटी डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में स्कूल के छात्रों ने पंजाबी, पहाड़ी, राजस्थानी गीतों पर नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य योगेश शर्मा ने स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष स्कूल के विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। वहीं खेलो में भी अंडर-14 प्रतियोगिता में 7 बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। अंडर-19 प्रतियोगिता में 2 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। समारोह के अंत में मुख्यातिथि डॉ ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि आज के दौर में जितनी जरूरी शिक्षा है, उतना ही जरूरी जीवन का मूल्य भी हैं। अभिभावकों का यह दायित्व बनता है कि अपने बच्चों को संस्कृति के बारे में जानकारी दें। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अव्वल रहने पर रिधि, आयुष, रिषभ, अयाना नेगी, सर्वज्ञा चांसटा, हर्षिता, सान्वी, दीक्षा, अंशुल, अन्नायिषा, प्रगति, समक्ष, सैजल शूरटा, अर्पित, समीक्षिका, वंशिका, अंश मेहता, उत्कर्ष, रिज्वल, जहान्वी, नवनिधि, हर्षा, दिव्यांश, समीक्षा भंडारी, काव्या दीवान, सैजल शूरटा, अविरा झरटा, वंश, वीरेन, अंश मेहता, निक्शय और काव्या शुक्ला को सम्मानित किया। इस अवसर पर कांट्रेक्टर प्रकाश चौहान, प्रधान शशि चौहान, कुलदीप मेहता, उपप्रधान राकेश शर्मा, दीपक पनाइक, कमलेश शर्मा और प्रकाश सहितअन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed