{"_id":"60eafe678ebc3ebf5a00b390","slug":"rampur-news-blood-donation-camp-held-in-theog-rampur-hp-news-sml3765372144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग में युवाओं के साथ एसडीएम ने भी किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग में युवाओं के साथ एसडीएम ने भी किया रक्तदान
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग की स्वयंसेवी संस्था रिदम बॉज ने स्व. सुरेंद्र ठाकुर की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सौरभ जस्सल ने भी शिविर में रक्तदान किया। शिविर में 111 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। इस दौरान एसडीएम ठियोग ने युवाओं के साथ खुद भी रक्तदान कर लोगों को महादान के लिए प्रेरित किया। शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शिविर उन्हें समर्पित किया।
शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले वेदांश वर्मा ने कहा कि पहली बार रक्तदान करके बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। राहुल चौहान ने कहा कि रक्तदान का महत्व शिविर में आने के बाद महसूस किया। प्रीति ठाकुर ने कहा कि रक्तदान करने के बाद हमेशा गर्व महसूस होता है, सभी को आगे आकर इस महान कार्य में सहयोग देना चाहिए।
डीएसपी कुलविंद्र सिंह, पंचायत समिति उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष रीना रॉय, पार्षद नीतू मेहता, समाजसेवी वीरेंद्र जोशी, ज्ञान ठाकुर, आईजीएमसी टीम प्रमुख डॉ. मेघना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संस्था ने शिमला के आईजीएमसी में रक्त की कमी को देखते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में शिविर का आयोजन किया। इसमें युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन
शिविर में एसडीएम सौरभ जस्सल ने पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्तिपत्र देकर उनकी उनका सम्मान किया। उन्होंने आयोजन के लिए संस्था की प्रशंसा की। शिविर में शिमला की संस्था के विदित जैन, विजय कुमार, बली राम और अरुण ने भी सहयोग दिया। रिदम बॉज संस्था के अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि संस्था का यह 12वां शिविर है।