फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bjp, tridev, conference, rohru

Rampur Bushahar News: त्रिदेव सम्मेलन में बनाई लोकसभा चुनाव की रणनीति

Sat, 02 Mar 2024 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। भारतीय जनता पार्टी रोहड़ू मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में लोकसभा चुनाव की तैयारियों रणनीति तय की गई। इसमें कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि जिस प्रकार देश में मोदी लहर चल रही है, उसको रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के आमजन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है। अपने-अपने क्षेत्र के बूथों में प्रत्येक मतदाता के पास पहुंचना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं जिला महासू के प्रभारी संजय ठाकुर, जिला महासू के अध्यक्ष अरुण फालटा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिबाला, भाजपा मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष शशि रावत, भाजपा मंडल के महामंत्री राजकुमार शरवान, बिजू मेहता और मंडल और मोर्चों के पदाधिकारी, सभी बूथों के ग्राम प्रभारी, पंचपरमेश्वर, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ एजेंट उपस्थित रहे। भाजपा मंडल रोहड़ू के मीडिया प्रभारी सुमेश चौहान ने बताया कि सभी बूथों की वर्तमान और पूर्व की गतिविधियों की जानकारी सभी पदाधिकारियों से लेने के बाद लोकसभा चुनावों की रणनीति भी साझा की। उन्होंने कहा पार्टी 2024 का चुनाव भाजपा 400 पार नारे के साथ लड़ने जा रही है। मोदी सरकार की सभी योजनाएं गरीब गांव से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed