फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bjp, kotkhai, meting,

केंद्र सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाए : श्रीकांत शर्मा

Mon, 01 Apr 2024 04:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल जुब्बल-नावर-कोटखाई की ओर से आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्त बनाने का किया आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। जुब्बल-नावर कोटखाई भाजपा मंडल की बैठक सोमवार को कोटखाई में आयोजित हुई। इसमें राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत का संकल्प लेते हुए कार्यकर्ता काम करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता इस बार प्रदेश के हर बूथ पर कमल खिलाएंगे। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। भाजपा अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से बूथ को सशक्त बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर बूथ पर 15 प्रतिशत वोट की वृद्धि के लक्ष्य को हासिल कर लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल की चारों सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोटालों की जननी है। इनके कार्यकाल में घोटाले पर घोटाले होते रहे। 15 बड़े घोटाले तो कांग्रेस की यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना शुरू की, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश डोगरा, प्रदेश सचिव मुनीश, जिला अध्यक्ष अरुण फाल्टा, मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed