फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bjp, kaul negi, press, conferees,

संस्थानों में ताले लगाने की उपलब्धि लेकर जनता के बीच जाएगी कांग्रेस : कौल

Wed, 24 Apr 2024 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में बीते 44 वर्षों में एक सार्वजनिक स्थल तक नहीं बना पाई कांग्रेस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जन समस्याओं के निवारण के लिए खोले गए विभिन्न संस्थानों पर ताले लटकाने के मुद्दे को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी। इसके अलावा कांग्रेस के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। यह बात पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने रामपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह रामपुर का दुर्भाग्य है कि 44 वर्ष से कांग्रेस समर्थित रामपुर विस क्षेत्र के मुख्य स्थल रामपुर शहर में सार्वजनिक स्थल तक नहीं है, जहां कोई बड़ा कार्यक्रम, जन सभाएं या फिर सार्वजनिक कार्य करवाए जा सकें। बड़े कार्यक्रम रामपुर से 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर ही आयोजित हो पाते हैं, जो दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विस क्षेत्र के मुख्यालय में कोई बड़ा स्थल नहीं है। आने वाले दिनों में चुनावी प्रचार होगा, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के बड़े नेता पहुंचेंगे, लेकिन बड़े आयोजन के लिए झाकड़ी या दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ेगा। रामपुर विधान सभा क्षेत्र का बीते 44 वर्ष से कांग्रेस नेतृत्व कर रही है, जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र से भी अधिकांश कांग्रेस का उम्मीद रहा है, लेकिन वह यहां एक अदद स्थान उपलब्ध नहीं करवा पाई है। कौल ने कहा कि 15 माह में कांग्रेस सरकार ने रामपुर विस क्षेत्र के लोगों को धोखा देने का काम किया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में रामपुर के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर खूंद, भाजपा मंडल प्रभारी दिनेश रत्वान, विस्तारक जीवन चौहान, नरेश चौहान, विजय गुप्ता, दिनेश खमराल, राम मूर्ति, सुंदर सिंह, निधि, प्रिंयका कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed