फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, bazar, encroachment,

Rampur Bushahar News: रामपुर के बाजारों और सड़कों के किनारे सज गईं दुकानें

Thu, 19 Oct 2023 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:16 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद, प्रशासन अतिक्रमण पर अंकुश लगाने में नाकाम, लोगों को आवाजाही में पेश आ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद की बनाई योजनाएं कागजों तक ही सीमित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश के चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में वर्षों से अतिक्रमण का बाजार सज रहा है। इसके बावजूद नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन आज तक अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। हालांकि अतिक्रमण हटाने को कई योजनाएं जरूर तैयार की गई लेकिन सभी योजनाएं धरी की धरी रह गई। अब त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में मुख्य बाजार में फिर से अतिक्रमण का बढ़ता जा रहा है। ठोस कार्रवाई न होने से अतिक्रमण करने वालों के हौंसले बुलंद हैं। इससे लोगों को आवाजाही में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि शिमला, किन्नौर, कुल्लू और मंडी जिले से रोजाना हजारों की संख्या में लोग रामपुर शहर में खरीदारी करने के लिए आते हैं। मुख्य बाजार में गांधी पार्क से लेकर नगर परिषद के कार्यालय तक जगह-जगह अतिक्रमण किया गया है। इससे आम जनता खासकर स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। मुख्य शहर में बीते कई वर्षों से अतिक्रमण की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन और नगर परिषद ने कई बार कार्रवाई की लेकिन कार्रवाई के बाद भी अतिक्रमण की समस्या दूर नहीं हो पा रही। हालांकि शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानों के बाहर येलो लाइन भी लगाई गई लेकिन आज मुख्य बाजार में यह लाइन देखने को नहीं मिलती। शहर में जगह-जगह अतिक्रमण लगातार पैर पसारता जा रहा है। शहर में नेशनल हाईवे पांच पर बीते माह प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई कर सड़क से अतिक्रमण हटाया था लेकिन मुख्य शहर की बात करें तो यहां केवल कोरी घोषणाओं में ही अतिक्रमण पर कार्रवाई हो रही है। अब त्योहारी सीजन आ गया है। ऐसे में शहर में अतिक्रमण बेतहाशा बढ़ गया है। अगर शहर में कोई घटना या अग्निकांड की घटना पेश आ जाए तो उस पर काबू पाने के लिए दमकल वाहनों को शहर में पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। स्थानीय निवासी जय सिंह, अनिल कुमार, धर्मदेव, रमेश कुमार, महेंद्र कुमार और संजीव कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि शहर में अतिक्रमण की समस्या वर्षों से चली आ रही है लेकिन इससे निपटने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही। रोजाना शहर में खरीदारी के लिए पहुंचने वाले लोगों को अतिक्रमण की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद से अतिक्रमण हटाने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। नगर परिषद के सहायक अभियंता अमित गौतम ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में नगर परिषद का वाहन भेजकर अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed