{"_id":"664cb179843f112d390ed33a","slug":"rampur-news-ballet-paper-voting-started-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-116271-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बुजुर्गां और दिव्यांगों ने घर से किया मतदान, दूसरों को भी वोट डालने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बुजुर्गां और दिव्यांगों ने घर से किया मतदान, दूसरों को भी वोट डालने का दिया संदेश
विज्ञापन
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 566 लोगों ने किया है घर से मतदान करने के लिए आवेदन
बुजुर्गों और दिव्यांगाें में मतदान को लेकर दिखा उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव को लेकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर-घर में मतदान की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू किया गया। इसके तहत चुनाव डयूटी में कार्यरत कर्मचारियों ने घर-घर जाकर 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलेट उपलब्ध करवाकर मतदान करवाया। इस दौरान मतदाताओं में वोट डालने को लेकर काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने एक जून को प्रदेश के मतदाताओं से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का संदेश दिया। सहायक निर्वाचन चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए मंगलवार को टीम ननखड़ी क्षेत्र में गई है। पोस्टल बैलेट से मतदान करने के लिए जिन्होंने आवेदन किया है, वे लोग मतदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 566 बुजुर्गों और दिव्यांजनों ने आवेदन किया है। यह प्रकिया 29 मई को भी जारी रहेगी।
कोट्स
जुब्बल में 16 मोबाइल पोलिंग पार्टियां करवा रहीं
रोहड़ू। जुब्बल क्षेत्र में 16 पोलिंग पार्टियां बुजुर्गाें और दिव्यांगों को घर-घर जाकर मतदान करवा रही हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि दो मोबाइल पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं। यह मोबाइल पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान करवाएंगी। यह प्रक्रिया 29 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह अति आवश्यक है कि कोई भी बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता मतदान से वंचित न रहे। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मोबाइल पोलिंग पार्टी के सदस्यों को विस्तृत जानकारी भी दी गई है।
इनसेट
जनजातीय जिला किन्नौर में बुजुर्गों ने घर से डाला वोट
रिकांगपिओ (किन्नौर)। देश के सीमांत क्षेत्र एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले जनजातीय जिला किन्नौर में भी मतदान का महापर्व शुरू हो गया है। जिले में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में मंगलवार से पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से मतदान करने की सुविधा 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से अधिक है, के लिए उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कल्पा विकास खंड के कोठी गांव में 88 वर्ष के बुजुर्ग इंद्र देव के घर में जाकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और बुजुर्गों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों एवं जिला निर्वाचन विभाग के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना भी की, जिससे मतदान के प्रति जनजातीय जिला किन्नौर में लोगों का रुझान बढ़ा है। उन्होंने जिले के पात्र लोगों से अधिक से अधिक मतदान कर सशक्त लोकतंत्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर तहसीलदार कल्पा कंचन ठाकुर ने उपायुक्त को पोस्टल बैलेट सुविधा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।