{"_id":"660aad024ef5d0ffff02e58d","slug":"rampur-news-awareness-rally-women-sweep-program-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-114120-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रैली निकालकर महिलाओं ने दिया मतदान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रैली निकालकर महिलाओं ने दिया मतदान का संदेश
विज्ञापन
रोहड़ू बाजार में स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली जागरुकता रैली, महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू में सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह रोहड़ू की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय से लेकर शिकड़ू देवता के प्रांगण तक जागरुकता रैली निकाली। तहसील कार्यालय की अधीक्षक कांता चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम विजय वर्धन सारस्वत ने महिलाओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में महिलाओं का मत प्रतिशत सबसे कम रहता है। इसको देखते हुए उन्होंने इस बार महिलाओं को मतदान के लिए बढ़चढ़कर आगे आने की अपील की है। महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय से रोहड़ू बाजार होते हुए शिकड़ू देवता मंदिर प्रांगण तक रैली निकाली। इस दौरान नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। निर्वाचन कानूनगो प्रणीत बदवान ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाना और मत प्रतिशत को अधिक से अधिक करना है, जिससे एक सशक्त लोकतंत्र का निर्माण कर सके। इस मौके पर अधीक्षक राजेश चौहान, स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. भरत खेपान संजीव टेगटा, अनिल शर्मा और सोनिया सहित अन्य मौजूद रहे।