{"_id":"652fce8818d9583dfa09f166","slug":"rampur-news-awareness-camp-nichar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-7014-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निचार में ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निचार में ग्रामीणों को बताईं बैंक की योजनाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिले की निचार पंचायत में विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागों की योजनाओं से अवगत करवाया और अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। किन्नौर जिला के निचार विकास खंड की ग्राम पंचायत निचार में विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करवाया गया। शिविर में स्थानीय पंचायत के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कृषि विभाग की ओर से आयोजित शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम, खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग और लीड बैंक किन्नौर से आए अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबंधित विभागों की चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।