{"_id":"65819abc1582ddb3dc02488a","slug":"rampur-news-awareness-camp-earning-echo-club-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-9803-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भाटनीबाई स्कूल में विद्यार्थियों को जीवकोपार्जन के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भाटनीबाई स्कूल में विद्यार्थियों को जीवकोपार्जन के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। शिक्षा खंड आनी के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय भाटनीबाई में यूथ एंड ईको क्लब के सौजन्य से कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के मुख्याध्यापक श्यामलाल ठाकुर ने की। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी इंद्र सिंह गर्ग ने स्रोत व्यक्ति के रूप में शिरकत की। यूथ एंड ईको क्लब प्रभारी बलबीर ठाकुर ने उन्हें सम्मानित किया। सीडीपीओ इंद्र सिंह गर्ग ने छात्र-छात्राओं को जीवकोपार्जन से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव और परामर्श दिए। उन्होंने छात्रों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से पात्र लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। प्रभारी बलबीर ठाकुर ने यूथ एंड ईको क्लब के तहत विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से चलाए गए जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। मुख्याध्यापक श्यामलाल ठाकुर ने विद्यार्थियों को जीवन में उतारकर अपने कॅरिअर को संवारने का आह्वान किया। इस मौके पर अध्यापक शेर सिंह, नरेश कुमार, संजय कुमार, यशपाल शर्मा, किशन चंद और शेर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।