{"_id":"65954c62d185e2fc1c063335","slug":"rampur-news-awareness-camp-10th-january-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-10493-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लाबरंग में 10 जनवरी को जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लाबरंग में 10 जनवरी को जागरूकता शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड की लाबरंग पंचायत की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 10 जनवरी को जागरूकता शिविर का आयोजन होगा। इसमें ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस प्रकार के संयुक्त विभागीय जागरूकता शिविर प्रदेश सरकार की एक पहल है,जिससे प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं से आम जनता को जागरूक कर लाभान्वित किया जा सके। शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति व जनजाति निगम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और लीड बैंक किन्नौर के अधिकारी उनके संबंधित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
-