फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, army, agniveen, recruitment, ground test,

Rampur Bushahar News: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं ने मैदान में दिखाया दमखम

Sat, 18 Nov 2023 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 07:19 PM IST
विज्ञापन
अवेरी में पहले दिन भर्ती रैली में 400 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, 180 ने 1,600 मीटर दौड़ को किया पास
विज्ञापन

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की आज होगी मेडिकल जांच, सोलन के युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रिथी मिलिट्री स्टेशन अवेरी पट्टी रामपुर बुशहर में अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला के सौजन्य से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया। भर्ती रैली में पहले दिन शिमला और सोलन जिले के युवाओं ने भाग लिया और अग्निवीर बनने के लिए दमखम दिखाया। भर्ती रैली का शुभारंभ मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने किया। भर्ती रैली में शनिवार को 400 से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें 180 से ज्यादा युवाओं ने 1,600 मीटर दौड़ की बाधा को पार कर लिया है। शारीरिक योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब इन अभ्यर्थियों की मेडिकल परीक्षा 19 नवंबर को प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरीपट्टी में होगी। युवा ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा पास होने के बाद भर्ती रैली में शामिल हुए हैं। रविवार को सोलन जिले के युवा भर्ती रैली में भाग लेंगे। सेना के अधिकारियों ने बताया कि उम्मीदवार किसी के बहकावे में न आएं और दलाल और धोखेबाज लोगों से दूर रहें। भर्ती प्रकिया स्पष्ट और संतोषजनक की जाएगी। रैली प्रकिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है और इसकी वीडियोग्राफी की जा रही है। सेना में भर्ती निशुल्क है, ये प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed