फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, akshat, kalas, yatra, reached, nerwa,

Rampur Bushahar News: नेरवा पंहुची श्रीराम अक्षत कलश यात्रा

Mon, 25 Dec 2023 06:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज
विज्ञापन

एजेंसी नेरवा
(रोहड़ू)। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले श्रीराम अक्षत कलश यात्रा सोमवार को नेरवा पंहुची। सब्जी मंडी नेरवा में हजारों लोगों ने भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ कलश का स्वागत किया। इसके बाद बाजार से होकर यात्रा महामाया डुंडी मंदिर पंहुची। यहां पर पूजा अर्चना के बाद मंत्रोचारण के साथ शिव मंदिर में कलश की स्थापना की गई। यात्रा के दौरान नेरवा बाजार में लोगों ने दोनों तरफ यात्रा पर पुष्प वर्षा की।यात्रा में विभिन्न हिन्दू संगठनों सहित डेढ़ से दो हजार लोग शामिल हुए। इस दौरान नेरवा बाजार श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान रहा। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद् के प्रांत सह संयोजक संजीव कलेट ने श्रीराम जन्मभूमि विवाद के बारे लोगों को विस्तृत जानकारी दी। हिंदू समाज ने 495 सालों के संघर्ष, कई युद्धों और आंदोलनों के बाद इस लड़ाई को जीता है। 22 जनवरी को श्रीराम लला अपने जन्मस्थान अयोध्या में अपने गर्भगृह में विराजमान हो जाएंगे और यह दिन हिन्दू समाज के करोड़ों लोगों के लिए गौरवमयी दिन होगा। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी का अयोध्या पहुंचना मुमकिन नहीं है, लेकिन सभी लोग नजदीकी मंदिर में इस क्षण के साक्षी बन सकते हैं। इसके लिए मंदिरों में एलईडी स्क्रीन और प्रोजेक्टर लगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपने नजदीक के मंदिर में जाकर अद्भुत क्षण के साक्षी जरूर बनें। खंड संयोजक मनोहर शर्मा ने यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए डुंडी माता मंदिर कमेटी, व्यापार मंडल नेरवा,यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर यात्रा प्रमुख ब्रिज मोहन केवला, जिला महासू सह संयोजक मनोहर शर्मा, जिला महासू संघ चालक मोहन केस्टा, सह जिला कार्यवाहक भगत चंद, रमेश मोगटा,श्याम,खंड संयोजक श्याम डमाल, कुलभूषण मोगटा, रविंद्र चौहान, कपिल शर्मा,विश्व हिंदू परिषद नेरवा संयोजक बेबी तंगडाईक, हेमंत ठाकुर एवं विभिन्न हिन्दू संगठन और नेरवा तहसील के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed