{"_id":"65142a550bb23870ca0d48da","slug":"rampur-news-accident-on-person-died-tiper-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-6067-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नरैण के बशड़ी में टिपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नरैण के बशड़ी में टिपर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
विज्ञापन
नरैण के बशड़ी में टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त
रामपुर से दलोग की ओर आते समय हादसा, पुलिस और लोगों ने निकाला शव
तकलेच में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत नरैण पंचायत में मंगलवार रात को एक टिपर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चौकी तकलेच से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात एक टिपर रामपुर से दलोग की ओर आ रहा था। जैसे ही टिपर नरैण के समीप बशड़ी में पहुंचा तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे टिपर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक राजेंद्र पुत्र पदम देव निवासी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस चौकी तकलेच को दी। इसके बाद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से शव को घटनास्थल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तकलेच अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने बताया कि नरैण पंचायत में एक टिपर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।