फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aaurvedic, sarpara, staff, crisis,

Rampur Bushahar News: सरपारा में हजारों ग्रामीणों का स्वास्थ्य राम भरोसे

Sat, 16 Dec 2023 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
एक वर्ष से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सरपारा में लटका ताला, कई किलोमीटर दूर उपचार करवाने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से स्टाफ की तैनाती की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दुर्गम पंचायत सरपारा में स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ का टोटा चल रहा है। चिकित्सक और फार्मासिस्ट न होने के कारण अस्पताल में ताला लटका है। ऐसे में क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। मरीज घरद्वार स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हैं। गौर हो कि सरपारा में पिछले एक साल से चिकित्सक और करीब छह वर्षों से फार्मासिस्ट का पद खाली चल रहा है। इसके कारण क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए कई किलोमीटर दूर खनेरी अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में एक आयुर्वेदिक चिकित्सक अधिकारी, एएनएम, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं। ऐसे में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र शोपीस बना हुआ है और मरीजों को उपचार के लिए रामपुर, शिमला और चंडीगढ़ की दौड़ लगानी पड़ रही है। सरपारा पंचायत प्रधान मोहन लाल, चुनी लाल, कविता चौहान, राजेंद्र कुमार, शकुंतला, ज्वाला दास, कांता देवी, कृपाल नेगी, जितेंद्र पालसरा और शशी बाला सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बिना चिकित्सक और फार्मासिस्ट के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाली पदों के कारण मरीजों को रामपुर सहित अन्य दूर के अस्पतालों में जाकर उपचार करवाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है। सरपारा पंचायत प्रधान मोहन लाल का कहना है कि कई बार पत्राचार के माध्यम से भी सरकार को खाली पदों को भरने की मांग की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आयुर्वेदिक अस्पताल रामपुर के बीएमओ डॉ. प्रदीप नेगी ने कहा कि सरपारा में चिकित्सक और फार्मासिस्ट का पद खाली चल रहा है। रिक्त पदों को लेकर सरकार से समय-समय पर पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही सरकार रिक्त पदों को भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed