फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, training program, employee,

चुनाव लोकतंत्र का आधार, पारदर्शी तरीके से निपटाएं चुनावी प्रक्रिया : वर्मा

Wed, 29 May 2024 05:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
आनी विधानसभा के 89,673 मतदाता एक जून को करेंगे मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन


हरिपुर कॉलेज में तीसरे चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम संपन्न

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। चुनाव लोकतंत्र का आधार है। इसलिए पारदर्शी चुनाव अति महत्वपूर्ण है। पारदर्शी चुनाव को चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाना है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने यह बात कही। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के तीसरे चरण के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पारदर्शी चुनाव, चुनाव आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन कर सुनिश्चित किया जाना है। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आनी के हरिपुर कॉलेज में आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि किसी भी सूरत में नियमों का उल्लंघन न हो। कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना हो। इस मौके पर उन्होंने मतदान शुरू होने और समाप्त होने के पश्चात की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ईवीएम संचालन और इसे संबंधित नियमों पर भी अधिकारियों और कर्मचारियों की शंकाओं को दूर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा क्षेत्र के कुल 89,673 मतदाता एक जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 45,643 पुरुष और 44,030 महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें 2,906 नए युवा मतदाता हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र में कुल 145 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया प्रात: 7:00 बजे से सांय 6:00 बजे तक चलेगी। चुनाव के दौरान पूरी चौकसी और सतर्कता बरती जाएगी। आनी में दो महिला बूथ पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट जमा दो, विद्यालय बूथ नंबर 53 और निगान 57 बनाए गए हैं। मतदान केंद्र 52 विश्राम गृह आनी और मुंडदल को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। 63 बैहना मतदान केंद्र को युवा बूथ बनाया गया है। उन्होंने चुनाव में तैनात सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से चुनाव की प्रक्रिया को चुनाव आयोग के निर्देशसनुसार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed