{"_id":"6630d9a1961ec339150dd9c1","slug":"rampur-news-aani-news-shushil-get-8th-position-in-merit-12th-exam-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-115299-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुशील ने प्रदेश भर में हासिल किया आठवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुशील ने प्रदेश भर में हासिल किया आठवां स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सुशील कुमार ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा परिणाम में मेरिट सूची में आठवां स्थान स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की कक्षा बारहवीं के परीक्षा परिणाम में आनी पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी सुशील ने 500 में से 476 अंक प्राप्त किए हैं। सुशील कुमार आनी खंड के दूरदराज क्षेत्र लगौटी पंचायत के बालू गांव से संबंध रखते हैं। सुशील के पिता कौर सिंह किसान और माता संध्या देवी गृहिणी है। सुशील कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। सुशील कुमार आगे चलकर आयकर अधिकारी बनना चाहता है। पाठशाला के राज्य पुरस्कार विजेता प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान, प्रवक्ता रणधीर ठाकुर, नरेश ठाकुर, डॉक्टर इंद्र ठाकुर, महेंद्र किशोर, एनसी ठाकुर अन्यों ने सुशील को बधाई दी है।