फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, politices, news, congress, education minister, program, block congress, member, not, came

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम से ब्लॉक कांग्रेस आनी नदारदर, गुटबाजी हुई जगजाहिर

Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर वीरवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के बागीपुल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय 57वीं अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी आनी विस क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम से पूरी तरह से नदारद रही। इसके विपरीत आनी में कांग्रेस का दूसरा धड़ा, जो कांग्रेस से निष्कासित है और विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के बागी के साथ थे, वहीं कार्यक्रम में दिखे। इससे आनी में कांग्रेस की गुटबाजी जगजाहिर हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस आनी की मानें तो उन्हें मंत्री के कार्यक्रम की सूचना तक नहीं है।
विज्ञापन



शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम की खबर न तो ब्लॉक कांग्रेस को सरकार की संबंधित एजेंसियों से दी गई और न ही स्कूल प्रशासन ने देना उचित समझा। इससे लोगों के बीच कांग्रेस के अंदरखाते चल रही गुटबाजी की चर्चा आम हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्रकांत मिश्रा ने कहा कि जो लोग कांग्रेस के उम्मीदवार के खिलाफ बागी चुनाव लड़े और कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। अब उन बागी लोगों को सरकार में तव्वजो दी जा रही है। इससे कांग्रेस को नुकसान हो रहा है। मिश्रा ने कहा है कि बागी उम्मीदवार को डीओ के लिए वीआईपी कोड दिया गया है। उनके डीओ मंजूर हो रहे हैं। कई कर्मचारी उनसे अपने तबादले करवा रहे हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जल्द इसकी शिकायत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से की जाएगी। बहरहाल, अब यह स्पष्ट हो गया है कि आनी में कांग्रेस की लड़ाई अपने ही बागियों से चल रही है। इससे आनी विस क्षेत्र के विकास कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। अगले वर्ष लोक सभा के चुनाव भी होने हैं। चर्चा है कि अगर यह गुटबाजी ऐसे ही हावी रही तो चुनावों में इसका नुकसान पार्टी को हो सकता है लेकिन वर्तमान में मंत्री के कार्यक्रम से ब्लॉक कांग्रेस का अनुपस्थित रहना या उन्हें नहीं बुलाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed