फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani news, pensioner, establishment, day, celebration,

Rampur Bushahar News: वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित

Sun, 17 Dec 2023 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
आनी में पेंशनर्स संघ ने मनाया खंड स्तरीय स्थापना दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी के दुर्गा माता मंदिर के सराय हाल में रविवार को पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन आनी ने खंड स्तरीय स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस में विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त पेंशनरों ने भाग लिया। समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर ने की। कार्यक्रम में क्षेत्र के वयोवृद्ध पेंशनर करम शाद बतौर मुख्यातिथि और सेवानिवृत्त शिक्षाविद डॉ. गुलाब सिंह मेहता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर, मोहर सिंह चौहान, पी दुर्वासा, एनडी ठाकुर और ताराचंद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। स्थापना दिवस पर पेंशनरों ने अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति पर चर्चा की और मांगों को लेकर मंथन किया। संघ के सदस्यों ने स्थापना दिवस पर मंदिर में माता के जयकारे भी लगाए और अपने अनुभवों को साझा किया। संघ के अध्यक्ष दुनीचंद ठाकुर और महासचिव पी दुर्वासा ने पेंशनर संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि आनी में पेंशनरों की सुविधा के लिए जल्द पेंशनर भवन का निर्माण किया जाएगा। इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। मुख्यातिथि करम चंद शाद और शिक्षाविद डॉ. गुलाब सिंह मेहता ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के लिए खानपान में विशेष ध्यान रखते हुए नित्य योग और प्राणायाम कर जीवन को प्रकृति के अनुकूल ढालने का आह्वान किया। परिवार से बेहतर तालमेल बनाए रखते हुए अनुभवों को समाज और परिवार में बांटते रहने की बात कही। कार्यक्रम में आईसीसीआई बैंक शाखा आनी के प्रबंधक विक्रम दत्त ने पेंशनरों को बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर्स को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में 80 वर्ष की आयु में प्रवेश कर चुके पेंशनरों को संघ की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीसी कटोच, कौशल्या ठाकुर, भोगी राम जोशी, फतेह चंद शर्मा, जय सिंह ठाकुर, दिलबरू देवी, जगदीश शर्मा और एसडी चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed