{"_id":"64c162f22fd2434f4b05fb4a","slug":"rampur-news-aani-news-balah-fair-celebration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3253-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 12 वर्षों के बाद बाल्ह मेला में देवता खुड्डीजल और व्यास ऋषि का भव्य मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 12 वर्षों के बाद बाल्ह मेला में देवता खुड्डीजल और व्यास ऋषि का भव्य मिलन
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर फटाफट
टकरासी में आयोजित बाल्ह मेले में उमड़ा ग्रामीणों का जन सैलाब।
Link Copied
आनी(कुल्लू)। आउटर सराज की रघुपुर घाटी के टकरासी में देवता टकरासी नाग के सम्मान में आयोजित तीन दिवसीय बाल्ह मेले का धूमधाम से आयोजन किया गया। मेले में लंबे अरसे के बाद देवता खुडीजल, व्यास ऋषि, टकरासी नाग और बंजार के जिभी के देवता शेष नाम लाव-लश्कर के साथ मेले में पहुंचे। चारों देवता के पहुंचने के साथ ही बाल्ह मेले का शुभारंभ हुआ। देवदार के पेड़ों बीच मनाए जाने वाले पारंपरिक मेले में देवताओं के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने चारों देवताओं से भारी बरिश से हो रहे नुकसान से बचाव के लिए प्रार्थना की। बाल्ह मेला इस बार 25 से 27 जुलाई तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। देवता खुडीजल बाल्ह मेले में करीब 11 सालों के बाद पहुंचे हैं। मेले में देवता खुडीजल और व्यास ऋषि का मिलन 12 वर्षों के बाद हुआ है। मेले में ढोल, नगाड़ो, रणसिगों और शहनाई की स्वरलहरियों के साथ देव नृत्य हुआ। कारदार शेर सिंह, कारदार इंद्र सिंह, आशीष शर्मा, कुमार दत्त शर्मा, लीला प्रसाद और रूप लाल शर्मा ने बताया कि लंबे अरसे के बाद बाल्ह मेले में एक साथ चार देवताओं ने शिरकत की है। उन्होंने कहा कि मेले के तीन दिनों तक देव संस्कृति के साथ पहाड़ी नाटी का दौर चलता है। मेले को लेकर टकरासी, लगौटी और मुहान पंचायत के लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।