फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani, news, 100 crore, washed away, heavy rain

Rampur Bushahar News: आनी विधानसभा क्षेत्र में बारिश से सौ करोड़ से अधिक का नुकसान

Sun, 03 Sep 2023 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
हरिकृष्ण शर्मा
विज्ञापन


आनी (कुल्लू)। इस बरसात ने आनी विस क्षेत्र में कहर बरपाया है। एक ओर जहां आनी और निरमंड ब्लॉक में सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है, वहीं 18 लोगों की जान चली गई।

भारी बरसात और भूस्खलन से विस क्षेत्र में 53 मकान पूरी तरह से तबाह हो गए जबकि 247 मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। ऐसे में जहां प्रशासन प्रभावित परिवारों का जीवन पर पटरी पर लाने में जुटा हैं। वहीं कई ऐसे भी क्षेत्र हैं, जो खतरे की जद में हैं। कई लोगों की पूरी जमीन भूस्खलन में बह गई।
विज्ञापन


इसमें कई लोगों के बगीचे पूरी तरह से उजड़ गए। लोगों ने अपनी जीवन भर की मेहनत और कमाई आंखों के सामने तबाह होते देखी। कुदरत के कहर के आगे सभी बेबस नजर आए। विधानसभा क्षेत्र में हुई तबाही की भरपाई में विस क्षेत्र को दशकों पीछे धकेल दिया है। आनी विस क्षेत्र के आनी और निरमंड ब्लॉकों की बात की जाए तो बरसात के दौरान यहां 18 लोगों की जान चली गई जबकि 53 मकान पूरी तरह से नष्ट हो गए। वहीं 247 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न विभागों में सौ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें से राजस्व विभाग में आठ करोड़ बागवानी विभाग को पांच करोड़, जल शक्ति विभाग को 24 करोड़, लोनिवि को 46 करोड़, कृषि विभाग को तीन करोड़ सहित वन विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग को मिलाकर सौ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रदेश सरकार से विस क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि क्षेत्र के विकास को पटरी पर लाने के लिए विशेष पैकेज दिया जाए जिससे नुकसान की भरपाई हो सके।

उधर, एसडीएम आनी नरेश वर्मा और निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन कर लिया गया है। इस संबंध में सरकार को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed