फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani dalash nither, road, closed, for truck and buses,

Rampur Bushahar News: आनी-नित्थर सड़क पर चार माह से नहीं दौड़ी एचआरटीसी बस

Sat, 30 Sep 2023 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। आनी-दलाश-नित्थर लोक निर्माण सब डिवीजन को जोड़ने वाली सड़क बीते चार महीने माह से बंद है। इस वजह से क्षेत्र के लोग सुविधा से भी महरूम हैं। सड़क से उपतहसील नित्थर की देहरा, नित्थर, पलेही, कुठेड़ और आनी उपमंडल की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों को लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन


बीते चार माह से सड़क से बड़े वाहनों की आवाजाही बंद है। ऐसे में एक दर्जन से अधिक पंचायतों के लोग बस सेवा से भी महरूम हैं। मजबूरी में ग्रामीणों को टैक्सियों का भारी भरकम किराया अदाकर सफर करना पड़ रहा है। लोगों में रोष इस बात का है कि लोक निर्माण विभाग मार्ग को बहाल करने में नाकाम साबित हो रहा है। इसका खामियाजा हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सड़क कुठेड़ पंचायत और अमरबाग तांदी के अलावा कई जगह डंगे गिरने से बड़े वाहनों के लिए बंद पड़ी है। क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपतहसील नित्थर के सेम ठाकुर, सुरजीत, सुशील, बबलेश ठाकुर, रवि, हेमराज, दीवान ठाकुर और संतोष शर्मा सहित कई अन्य ग्रामीणों ने सड़क को बहाल करने की मांग उठाई है। उन्होंने चेताया यदि जल्द मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं किया गया तो लोग लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग आनी पवन राणा ने बताया कि जहां भी सड़क में डंगे गिरे हैं, उसके टेंडर हो गए हैं। अभी कुछ और समय सड़क को बहाल होने में लग सकता है। भारी बरसात की वजह से सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed