फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani bdo, join, post,

Rampur Bushahar News: मनदीप सिंह ने संभाला बीडीओ आनी का कार्यभार

Sat, 19 Aug 2023 10:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। अमनदीप सिंह ने आनी के नए बीडीओ का कार्यभार संभाल लिया है। ठियोग क्षेत्र से संबंध रखने वाले वर्ष 2022 बैच के एचएएस अधिकारी अमनदीप सिंह 2019 से 2022 तक मंडी जिला के शिकारी वन परिक्षेत्र के रेंज ऑफिसर के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन


करीब 6 माह से ज्यादा समय से आनी में बीडीओ का पद यहां के तत्कालीन बीडीओ बबनेश चड्ढा के तबादला आदेशों के बाद ज्ञान चंद पाठक के आनी के बीडीओ बनाए जाने के आदेशों को कोर्ट में स्टे लगाए जाने से विवादों में था। 12 अप्रैल को बबनेश चड्ढा का तबादला होने के बाद यह पद खाली चल रहा था। बीडीओ अमनदीप सिंह ने बताया कि आनी विकास खंड के विकास कार्यों को गति देना और चल रहे विकास कार्यों को पूरा करवाना उनकी प्राथमिकता में रहेगा।
विज्ञापन


अमनदीप ने बताया कि उन्हें मिली रिपोर्ट के मुताबिक पूरे रघुपुर क्षेत्र से जांजा, जलोड़ी, बुछैर और दलाश सहित अन्य क्षेत्र में भारी भूस्खलन हुआ है। कई मकान, भवन और रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा। अमनदीप सिंह ने कहा कि वे जब तक आनी में सेवाएं देंगे, तब तक हर विकास कार्य को योजना करके पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed