फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, 1350 emplyee, deputed, in loksabha election, rammpur vidhan sabha

Rampur Bushahar News: रामपुर विस में 1,350 से अधिक चुनाव कर्मचारी संपन्न करवाएंगे मतदान प्रक्रिया

Wed, 29 May 2024 05:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
चार आदर्श मतदान केंद्र होंगे स्थापित, 78,227 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
विज्ञापन


सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में हिमाचल प्रदेश में एक जून को मतदान होगा। इस दौरान मंडी संसदीय सीट के तहत आने वाले रामपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए 156 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में 1,300 से अधिक चुनाव कर्मचारी मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाएंगे। चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करवाने को लेकर विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण देने का कार्य पूरा कर लिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक जून को रामपुर विस क्षेत्र के 156 मतदान केंद्रों में 78,227 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 40,222 पुरुष और 38,005 महिला मतदाता शामिल हैं। विस क्षेत्र में 693 मत पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले जा चुके हैं, जबकि चुनाव में तैनात सुरक्षा कर्मियों की मतदान प्रक्रिया 30 मई को होगी। निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार भी आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, दत्तनगर, झाकड़ी और सराहन स्कूल में आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने 1,350 चुनाव कर्मियों को तैनात किया है। इनमें सुरक्षा और रिजर्व कर्मी भी शामिल हैं। विस क्षेत्र में चुनाव संपन्न करवाने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर ऑफिसर, 156 बीएलओ और 16 बीएलओ सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। निर्वाचन आयोग चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को 30 मई को मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया जाएगा। 30 मई को पद्म छात्र स्कूल से चुनाव कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट मशीनों और अन्य चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा। ये चुनाव कर्मी एक जून को मतदान संपन्न कर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को वापस पद्म छात्र स्कूल रामपुर पहुंचाएंगे। इसके बाद यहां स्थापित किए गए स्ट्रांग रूम में मशीनों को रखा जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1,350 चुनाव अधिकारी और कर्मचारी मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे। मतदाताओं के लिए चार आदर्श मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 30 को चुनाव कर्मियों को मतदान केंद्रों की ओर रवाना किया जाएगा, जो 156 मतदान केंद्रों में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed