फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news 1329 student vaccinatineted in rampur

रामपुर में 1329 विद्यार्थियों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीनेशन

Tue, 04 Jan 2022 12:06 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए उपमंडल में सोमवार को 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। रामपुर उपमंडल में अभियान के पहले दिन 1329 विद्यार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने पहले दिन कुल 1650 विद्यार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। टीकाकरण को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ स्कूल प्रशासन ने भी सहयोग किया। उपमंडल के 65 स्कूलों में आगामी शनिवार तक यह टीकाकरण अभियान चलेगा। कोविड-19 कोरोना महामारी के अस्तित्व में आने के बाद अभी भी संक्रमण का खतरा बरकरार है। ऐसे में सरकार ने स्कूल के बच्चों का भी टीकाकरण करवाना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

उपमंडल के धारगौरा, गोपालपुर, ज्यूरी, मशनू और रामपुर शहर के दो स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को लेकर स्कूलों को अलग अलग दिन की सूची जारी की है। इससे टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके। टीकाकरण के पहले दिन सभी स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर इंतजाम किए थे। सभी स्कूलों में सुबह नौ बजे से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों का पंजीकरण और उनका डाटा तैयार करने की जिम्मेवारी स्कूल प्रबंधन की है। मंगलवार को उपमंडल के दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों का टीकाकरण होगा। इसमें काशापाट, मुनीश, बाहली, तकलेच, झाकड़ी, गानवी, सराहन और झाकड़ी शामिल होंगे। पहला टीका लगवा चुके विद्यार्थियों को 28 दिन के बाद दूसरी डोज लगेगी।

खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. आरके नेगी ने कहा कि रामपुर उपमंडल के कुल 65 सरकारी और निजी स्कूलों में टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इसके तहत सभी स्कूलों की अलग-अलग तिथियां तय की गई हैं। शनिवार तक उपमंडल के सभी स्कूलों में टीकाकरण अभियान को पूरा कर लिया जाएगा। मंगलवार को उपमंडल के दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को पहली डोज लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed