फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Municipal Council Election

चुनाव हारने के बाद पार्षदों को सत्ता और पैसे का लालच दे रही कांग्रेस : कौल

Mon, 18 May 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rampur Municipal Council Election
रामपुर में नव निर्वाचित पार्षदों के साथ प्रेसवार्ता करते भाजपा नेता कौल सिंह नेगी। संवाद
. बोले, भाजपा समर्थित नगर परिषद बनती देख कांग्रेस में बौखलाहट
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद जो अब तक कांग्रेस समर्थित रही है, पहली बार यहां भाजपा का परचम लहराया है। भाजपा समर्थित नगर परिषद बनती देख कांग्रेस में बौखलाहट है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस भाजपा समर्थित पार्षदों को सत्ता और पैसे का लालच दे रही है। साथ ही डराने-धमकाने की राजनीति कर रही है। यह बात रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि रामपुर नगर परिषद में चुनाव जीतकर आए भाजपा के पांचों पार्षद एकजुटता के साथ नगर परिषद को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे। रामपुर नगर परिषद में भाजपा की पहली बार हुई जीत के बाद भाजपा के हौसले बुलंद हैं। कौल सिंह ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने पर नगर परिषद के सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को जीतने में सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला और भाजपा पहली बार नगर परिषद बनाने जा रही है। कौल ने कहा कि भाजपा ने सभी 9 वार्डों से अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे, जिसमें से पांच वार्डों में भाजपा को जीत मिली। सभी पार्षद एकजुटता के साथ रामपुर नगर परिषद को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद रामपुर अब तक कांग्रेस के पास थी। पहली बार उन्हें हार का अहसास हुआ है और इससे कांग्रेस में बौखलाहट देखने को मिल रही है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि जनता ने उन्हें बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी भी प्रयोग और प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा ने रामपुर में विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा है। रास्ते, नालियां, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग जैसे अनेकों मूलभूत सुविधाओं से अभी भी नगर परिषद की जनता वंचित है। रामपुर की जनता को जल्द बदलाव देखने को मिलेगा। किस प्रकार से रामपुर में विकास की गति को बढ़ावा देना है और रामपुर को कैसे आगे बढ़ाना है, इसको लेकर भाजपा मंथन करेगी और नप क्षेत्र की जनता को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी। कौल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करने और शीर्ष नेतृत्व के आदेश से नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। अब तक इस प्रकार की कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़कर आए पांचों कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़े हैं। इस मौके पर रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, महामंत्री राम मूर्ति चौहान, मीडिया प्रभारी तिलक राज, नवनिर्वाचित पार्षद नीतिका गुप्ता, उमा देवी, सुंदर लाल, चंद्रप्रभा और रोहित नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article