फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur market is buzzing with the celebration of Lohri.

Rampur Bushahar News: लोहड़ी पर्व को लेकर रामपुर बाजार हुआ गुलजार

Mon, 12 Jan 2026 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Rampur market is buzzing with the celebration of Lohri.
रामपुर बाजार में लोहड़ी पर्व के लिए खरीदारी करने ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोग। संवाद
लोगों ने मूंगफली, रेवड़ी और गचक की खूब की खरीदारी
विज्ञापन

लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व के लिए सजा चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व को लेकर रामपुर बाजार खरीदारों से गुलजार हो गया है। चार जिलों का प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर त्योहार को लेकर सज चुका है। नए साल के पहले त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग सुबह ही रामपुर बाजार खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। सोमवार को रामपुर बाजार में बढ़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। सुबह से लेकर शाम तक लोग बाजार में खरीदारी करते रहे। बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग पारंपरिक अनाज, मिठाइयों और अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व के लिए लोगों ने मूंगफली, गजक, रेवड़ी, नारियल और अन्य सामान की खरीदारी की। बाजार में 160 रुपये किलो मूंगफली, 80 से 100 रुपये से रेवड़ी, 30 से 200 रुपये तक गजक बिक रही है। हर साल लोहड़ी रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई जाती है। क्षेत्र में लोहड़ी का पर्व ग्रामीणों के लिए काफी महत्व रखता है। वर्ष के पहले इस त्योहार का लोग लंबे समय से इंतजार करते हैं। लोहड़ी से पहले घर की साफ-सफाई की जाती है। 13 जनवरी को लोहड़ी मनाई जाती है। लोग अपने घरों में लोहड़ी का दहन करेंगे। पर्व में एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई देते हैं और मूंगफली, रेवड़ी और मिठाइयों का आदान-प्रदान किया जाता है। लोग अग्नि में अन्न को अर्पित कर लोहड़ी पर्व मनाते हैं। ऐसा करने से सालभर घर में सुख-शांति बनी रहती है। लोग अपने घरों के बाहर अग्नि जलाकर उसमें मूंगफली, चिवड़े और रेवड़ियां सहित अन्य सामानों को अर्पित कर परिवार की सुख-शांति की कामना करते है। 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति के दिन ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह जल्दी उठकर बावड़ी में स्नान किया जाता है। स्नान कर लोग घरों में पारंपरिक पकवान बनाते हैं। मंदिरों में माथा टेकते हैं। बच्चे बड़ों से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कारोबारी हिमेश कुमार, प्रेम कुमार गुप्ता, गायत्री, दलीप और शिवम ने बताया कि मकर संक्रांति और लोहड़ी को लेकर सोमवार को लोगाें ने जमकर खरीदारी की। लंबे अरसे बाद बाजार में खूब रौनक रही। ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने दिनभर बाजार में चहल-पहल बनाए रखी।

रामपुर बाजार में लोहड़ी पर्व के लिए खरीदारी करने ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोग। संवाद

रामपुर बाजार में लोहड़ी पर्व के लिए खरीदारी करने ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed