फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur kinnaur national highway yet blocked due to heavy land slide

36 घंटे के बाद भी नहीं खुला हाईवे, पूह काजा का संपर्क कटा

Wed, 17 Feb 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
rampur kinnaur national highway yet blocked due to heavy land slide
किन्नौर जिले के स्कीबा में बाधित एनएच दूसरे भी नहीं हो पाया बहाल। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। स्कीका में भारी भरकम चट्टानें गिरने से बाधित नेशनल हाईवे-5 दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाया है। इस वजह से क्षेत्र की 27 पंचायतों के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे बंद होने से एचआरटीसी बसों को ट्रांसमिट कर यात्रियों को गंतव्यों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन ने अवरुद्ध मार्ग को बहाल करने के लिए सात मशीनें और मजदूर तैनात किए हैं, जो मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं। मगर पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के खिसकने से हाईवे को बहाल करने में अधिक समय लग रहा है। वहीं, हाईवे बाधित होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मार्ग बाधित होने से पूह काजा का संपर्क कटा हुआ है। पूर्व प्रधान पूह सुमन साना, पूर्व उपप्रधान सुशील साना, पूर्व प्रधान नेसंग अशोक नेगी, पूर्व प्रधान ठंगी सत्य प्रकाश बोरस, पूर्व प्रधान कुन्नोचारंग पूर्ण सिंह नेगी, पूर्व प्रधान नमज्ञा नरबू छोरिया और सोहन लाल नेगी ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन से बाधित मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से पूह खंड की 27 पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां उठानी पड़ रही है। वहीं, सीमा सड़क संगठन के ओसी पोवारी किन्नौर पीके सिंह ने कहा कि बाधित मार्ग को बहाल करने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

पथ परिवहन निगम किन्नौर के अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर से पूह, काजा और स्पीति की तरफ जाने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बसों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है, ताकि जनता को असुविधाएं न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed